नगर निगम परिसर से शहीद स्मारक तक,मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन, एक यात्रा बलिदानियों के नाम, निकली गई यात्रा, यात्रा में उमड़ा जन सैलाब - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 13 अगस्त 2023

नगर निगम परिसर से शहीद स्मारक तक,मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन, एक यात्रा बलिदानियों के नाम, निकली गई यात्रा, यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

नगर निगम परिसर से शहीद स्मारक तक,मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन, एक यात्रा बलिदानियों के नाम, निकली गई यात्रा, यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

एक यात्रा बलिदानियों के नाम को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी व महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने दिखाई हरी झंडी,मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की श्रंखला में निकाली गई यात्रा, जगाई राष्ट्रप्रेम की अलख

विभिन्न स्कूल/कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा बैंड बजाकर दी मनमोहक प्रस्तुति, देश भक्ति के नारों, स्लोगन व वंदे मातरम, भारत माता की जय से गूंज उठा समूचा प्रांगण

एडीजी  राजीव कृष्ण व जिलाधिकारी  नवनीत सिंह चहल द्वारा दिया गया उदवोधन, किया शहीदों को नमन

आगरा:- प्रातः नगर निगम परिसर से शहीद स्मारक, संजय पैलेस तक भव्य रैली,मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन, एक यात्रा बलिदानियों के नाम निकाली गई, कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह , पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह, सीडीओ ए. मनिकंडन ने दीप प्रज्जवलित कर व शहीदों के गांव से आई माटी के कलश पर पुष्प अर्पित कर किया गया, तत्पश्चात गुब्बारे उड़ाकर,रैली को हरी झंडी दिखाई गई, रैली में भारत स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी के विभिन्न स्कूल, कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बैंड की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण वातावरण देशभक्ति पूर्ण हो गया, पवित्र मिट्टी के कलश, देशभक्ति के स्लोगन, हाथों में तिरंगा लिए छात्र छात्राओं व आमजन द्वारा लगाए गए वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से समूचा प्रांगण गूंज उठा। यात्रा एमजी रोड, हरीपर्वत होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ तथा एडीजी राजीव कृष्ण ,जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल तथा महापौर ने रैली को संबोधित किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शहीदों के नाम पवित्र माटी कलशों को शहीद स्मारक में स्थापित किया गया, शहीद स्मारक पर सभी ने शहीदों को अपनी पुष्पांजलि दी तथा नमन वंदन किया।

video

Pages