देशभक्ति के गीत गाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि मेरा देश-मेरी माटी के अंतर्गत किया कार्यक्रम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 13 अगस्त 2023

देशभक्ति के गीत गाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि मेरा देश-मेरी माटी के अंतर्गत किया कार्यक्रम

देशभक्ति के गीत गाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मेरा देश-मेरी माटी के अंतर्गत किया कार्यक्रम

आगरा:-एनसीसीआर्मी विंग, आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा महानिदेशक एनसीसी के निर्देश पर  'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत "मेरा देश-मेरी माटी" अभियान में आज कैडेट्स ने देश भक्ति के गीत गाए और इस देश को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में एलिना खान, शालू , एकांश गौतम, रोजी, अंशु सहित 20 कैडेट्स ने देशभक्ति के गीत गाकर रोमांचक वातावरण पैदा कर दिया। कैडेट्स ने मेरा रंग दे बसंती चोला, ऐ मेरे वतन के लोगों, नन्ना मुन्ना राही हूं, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, भारत मां तेरी जय हो विजय हो, भारत माता तेरा आंचल हरा भरा धानी धानी आदि ओज भरे गीत गाए।

कंपनी कमांडर कैप्टेन अमित अग्रवाल ने राजेश द्वारा गाए गए देशभक्ति गीतों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

सार्जेंट अभिषेक पाल सिंह ने संचालन किया।
इस अवसर पर एसयूओ मनस्वी चौधरी, आराध्या भट्ट प्रिया, यूओ तरुशी सारस्वत, उजाला, लक्ष्मी, प्राची पाठक आदि उपस्थित रहे।

video

Pages