आगरा में सभी प्रकार की शराब, बीयर, मॉडल शॉप, बार बंद रखने के आदेश जारी…
आगरा:-जिलाधिकारी के आदेश के अनुक्रम में, जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत आबकारी अनुज्ञापनों के लिए आबकारी नीलाम दुकानों के व्यवस्थापन व अनुज्ञापन की शर्तों के अनुसार जनपद की समस्त देशी/ विदेशी मदिरा / बीयर व भाँग की फुटकर बिक्री की दुकानें तथा समस्त प्रकार के बार, एफएल-2, एफएल-2बी, सीएल-2, एफएल-2ए. बीडब्लूएफएल-2सी, एफएल- 2डी, एफएल-9/9ए, एल-1 की दुकानें एवं उनके बिक्री स्थान 15 अगस्त, 2023 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर बन्द रखने का प्राविधान है।
सभी आबकारी अनुज्ञापन / दुकानें, प्रत्येक प्रकार के 15 अगस्त, 2023 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर बन्द रहेंगें । इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाये। इस बन्दी के सम्बन्ध में कोई भी प्रतिकर देय नहीं होगा।