समाजसेवी रोहित कपूर ने लिया, मुफ़्त शिक्षा प्रदान कराने का संकल्प
जनपद आगरा:-जिले के विकास खण्ड एत्मादपुर के गांव गढ़ी टिकैत में शिक्षित युवा पीढ़ी में समाजसेवी रोहित कपूर ने कहा कि गरीब बेसहारा बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर उन्हें शिक्षण प्रदान करने का कार्य करूंगा साथ ही बताया कि युवा पीढ़ी में कुछ बच्चे ऐसे भी है जो बुद्धि में तेज है लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि ऐसे बच्चों को शिक्षा देने का कार्य में पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा जिससे कि बच्चा अपना वह सपना पूरा कर सके जो उसने देखा था और अपने माता पिता का नाम रोशन कर सके, बच्चो को साथ ही उन्हें तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त होगा, किताबों के साथ ही तकनीकी ज्ञान भी बच्चों के लिए जरूरी है।