रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगा व्यापारियों का महाकुंभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगा व्यापारियों का महाकुंभ

रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगा व्यापारियों का महाकुंभ
_________________
1036 व्यापारियों ने किया रक्तदान अकेले लुहार गल्ली एसोसिएशन के सदस्यों ने 300 से ऊपर किया रक्तदान 

महाकुंभ में आने वाले रक्तदाताओं व अतिथियों के लिये भोजन वयवस्था ब्रज रसायन के राजेंद्र गुप्ता जी ने संभाली 

1036 रक्तदान करने वालों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित लुहार गल्ली एसोसिएशन ने

कार्यक्रम का संचालन जय पुरसनानी संदीप गुप्ता व नितेश अग्रवाल ने किया 

लोकहितम ब्लड बैंक का अतुलनीय सहयोग रोहित अग्रवाल ने संभाली कमान

लुहार गल्ली एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने संभाली कार्यक्रम की कमान सभी ने एक जैसे कुर्ते एक कलर के पहनें 
  - - - - - - - - -------------------
आगरा। संवाददाता। आगरा वासियों के लिये ऐतिहासिक यादगार अकल्पनीय अभूतपूर्व रहेगा 6 अगस्त 23 का दिन रामसवरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज चिमन पूरी चौराहे पर समस्त आगरा के व्यापारियों का महाकुंभ लगा सुबह 8-30 से व्यापारी रक्तदान करने के लिये पहुँचने लगें देखते देखते पहलें घंटे में 100 का आकड़ा छू लिया बस इसी तरह घंटे दर घंटे यह आकड़ा 100 से 200 और देखते देखते 1000 कें लक्ष्य को पार कर गया यह अभूतपूर्व व अकल्पनीय पल था जो 21 मई 2023 को लोकहितम ब्लड बैंक के 13 वें स्थापना दिवस समारोह पर हमारे यशस्वी अध्यक्ष श्री टी एन अग्रवाल जी ने मंच से इस वर्ष 1000 ब्लड यूनिट देने का वादा लोकहितम ब्लड बैंक के अध्यक्ष एवं महामंत्री से कर दिया उसी पल से आगरा व्यापार मंडल के सिपाही जी जान से लगकर अध्यक्ष की घोषणा को  साकार करने में जुट गयें दिन रात एक करके अपनी सभी सहयोगी संस्थाओं से संकल्प फार्म भरवाना शुरू कर दियें और आज वह घोषणा और सपना हमारी सहयोगी संस्था के माध्यम से हकीकत में बदल गया इतना भव्य आयोजन आगरा के इतिहास में अवश्य दर्ज हो गया है व्यापारीयों के इस महाकुंभ मे जिसनें भी आहुति दी हैं आगरा व्यापार मंडल सदैव उनका आभारी रहेगा भविष्य में उनके सहयोग की अपेक्षा रहेगी आगरा व्यापार मंडल की अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों व बाजार कमेटीयों सहयोगी संस्थाओं के अभूतपूर्व प्रयास से इतना विराट लक्ष्य बहुत आसानी से साकार हो गया है इसके लिये सभी बधाई कें पात्र यह जरूर हैं कि किसी ने अधिक समय दिया और किसी ने कम समय दिया परन्तु दिया सभी ने सहयोग इसीलिये किसी एक को नहीं सभी सम्मानित बंधु इस विशालकाय लक्ष्य को पुरा करने के लिये बधाई के पात्र है भविष्य में सभी के सहयोग की इसी तरह लगन और मेहनत की अपेक्षा करते हुए संदीप गुप्ता अध्यक्ष 
संजीव अग्रवाल महामंत्री 
मेघराज दियलानी मीडिया प्रभारी 
समस्त कार्यकारिणी 
लुहार गल्ली एसोसिएशन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

video

Pages