आजादी का अमृत महोत्सव“ के अन्तर्गत “मेरी माटी मेरा देश“/“हर घर तिरंगा“ अभियान के तहत आजादी की यात्रा का होगा आयोजन।
आगरा-शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर “आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “मेरी माटी मेरा देश“/“हर घर तिरंगा“ अभियान के तहत प्रदेश के 21 जनपदों में आजादी की यात्रा में तीन सुसज्जित एल0ई0डी0 बसों से म्यूजिकल बैण्ड, लेजर शो, पलंग, सेल्फी प्वाइंट आदि दिनांक 09 अगस्त, 2023 से काकोरी, जनपद लखनऊ से प्रारम्भ होकर जनपद आगरा में दिनांक 14 अगस्त 2023 को पहुंचेगी, जो दिनांक 15 अगस्त, 2023 को सम्पन्न होगी। इस संबंध में उक्त यात्रा के सफल क्रियान्वयन हेतु निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगीः-
उक्त यात्रा एवं कार्यक्रमों हेतु किसी नोडल अधिकारी को नामित किया जायेगा, बस के द्वारा जिन स्थानों पर कार्यक्रम किया जाना है, उस स्थान को चिन्हित कर कार्यवाही की जाये तथा बस में लेजर शो का भी प्रावधान है, अतः लेजर शो का कार्यक्रम सायंकाल 05 बजे से कराया जायेगा। इस हेतु किसी शिक्षण संस्थान ऐतिहासिक भवन अथवा सार्वजनिक स्थान का चयन किया जायेगा, जहां पर पर्याप्त मात्रा में जनसमाना पहुँचकर इस आयोजन को देख सके।
शनिवार, 12 अगस्त 2023
Home
आगरा
आजादी का अमृत महोत्सव“ के अन्तर्गत “मेरी माटी मेरा देश“/“हर घर तिरंगा“ अभियान के तहत आजादी की यात्रा का होगा आयोजन।