जिला पर्यावरण/वृक्षारोपण/वैटलैण्ड एवं गंगा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई
आगरा- जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पर्यावरण/वृक्षारोपण/वैटलैण्ड एवं गंगा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम जनपद में डीएफओ द्वारा जनपद में किये गये वृक्षारोपण की स्थिति से अवगत कराया, जिसमें बताया गया कि जनपद में 50 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य था, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष 41 लाख पौधारोपड़ किया जा चुका है, 08 लाख स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर रोपने की तैयारी है। उन्होंने लगाये गये पौधों की सुरक्षा के विषय को बैठक में रखा तथा बताया कि इस बावत ट्रीगार्ड, लगाये गये पौधों के चारों तरफ खाई खोदना या उसके आस-पास कटीली झाड़ी लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। डीएफओ ने बताया कि वृक्षारोपण स्थल के जीओ टैगिंग का कार्य प्रगति पर है 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में बताया गया कि जिन विभागों द्वारा वृक्षारोपण कराया गया है वह एक नोडल कर्मचारी नामित करेंगे जो वृक्षारोपण स्थल की सम्पूर्ण जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज करेगा, जिसमें पौधों की संख्या, वृक्षारोपण की तिथि, पौधे की सिंचाई का विवरण, सुरक्षा हेतु किये गये प्रबंध इत्यादि बिन्दु रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह शासन को वृक्षारोपण की प्रगति रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश मिले हैं, उन्होंने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पौधों की जीवितता बनाये रखें। तत्पश्चात पर्यावरण सम्बन्धित विषयों की समीक्षा की गई, जिसमें स्वच्छ वायु सर्वेक्षण, एयर क्वालिटी इंडेक्स, सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग, कंस्ट्रक्शन एण्ड डिमोलेशन वेस्ट, बायोमेडिकल वेस्ट तथा यमुना नदी में गिरने वाले नालों को टैप करने हेतु निर्देशित किया गया।