श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय एंव एसपीएस पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्राचार्य बोले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय एंव एसपीएस पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्राचार्य बोले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता

श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय एंव एसपीएस पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

प्राचार्य बोले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता 

जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-जिले के पीलीपोखर हाथरस रोड स्थित श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय एंव एसपीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस 2023 मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन प्रदीप सिकरवार,कृष्णा सिकरवार एंव समस्त विद्यालय स्टाफ ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद छात्र छत्राओं द्वारा राष्ट्रगान ,देशभक्ति गीत गाये गए।

महाविद्यालय के चैयरमैन कृष्णा सिकरवार ने बताया कि आज का दिन देश के अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और उपलब्धियों का दिन है हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए ।
साथ ही विद्यार्थी हमारे देश के भविष्य हैं, भारत की प्रगति और खुशहाली में छात्र छात्राओं की भूमिका अहम होती है।

प्राचार्य शिवम पचौरी ने बताया कि 15 अगस्त का दिन उन शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता की खातिर अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी,अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ।आज पूरा देश आजादी का अम्रत महोत्सव भी धूमधाम से मना रहा है ।

इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन प्रदीप सिकरवार, कृष्णा सिकरवार, शिवम सिकरवार, प्रहलाद सिकरवार, प्राचार्य शिवम पचौरी,रविकांत शर्मा, अभिषेक गौतम,मुनीष अल्वी,उपमा गौतम,विनोद कुमार,रोहताश सिंह सहित एसपीएस पब्लिक स्कूल का समस्त अध्यापकगण स्टाफ एंव कर्मचारी मौजूद रहे।

video

Pages