हैरिटेज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जनपद आगरा:-आज मंगलवार को विद्यालय हैरीटेज पब्लिक स्कूल, नन्दलालपुर हाथरस रोड, आगरा में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें बच्चों ने आजादी के सही मायने बताये और आज के युवा शिक्षा के द्वारा देश को आगे बढ़ाने में कैसे योगदान दे सकते है, ये भी बताया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश बाबू कुशवाह ने तिरंगे को फहराकर व सलामी देकर किया। वहीं पर विद्यालय के निदेशक नितेन्द्र कुशवाह ने नई सोच के साथ स्वतंत्रता के सही मायने बताये।और जितेन्द्र कुशवाह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को विद्यालय के नियमों का पालन करने की सलाह दी।
अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शर्मिला गुप्ता ने अपने अनमोल शब्दों के द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।