मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोक संवाद कार्यक्रम“ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 13 अगस्त 2023

मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोक संवाद कार्यक्रम“

 मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोक संवाद कार्यक्रम“


आगरा- आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत, मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की श्रृंखला में  एल. वेंकटेश्वर लू (आई.ए.एस.) प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग उ.प्र. शासन एवं अध्यक्ष उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की अध्यक्षता में सूरसदन प्रेक्षागृह में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं मिशन कर्मयोगी के संबंध में “लोक संवाद कार्यक्रम“ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, परिवहन महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा विषय हमारी वर्तमान प्रदेश एवं देश की सरकार की प्राथमिकता का विषय है, सड़क सुरक्षा का अर्थ सड़क की सुरक्षा नही अपितु सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा है, प्रमुख सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि किस प्रकार सड़क पूर्णतः सुरक्षित हो, दुर्घटनारहित हो, इस पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने कहा कि जो भी सड़क नियमों का उल्लंघन कर रहा है और उनका बार-बार चालान हो रहा है, यदि तीन बार चालान होना पाया जाता है तो परमिट कैंसिल किया जायेगा, यदि ड्राइविंग लाइसेंस है तो उसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया जायेगा। प्रमुख सचिव महोदय ने निर्देश दिए कि वाहन चालकों के वैध ड्राईविंग लाइसेंस, ड्राइविंग की विधिवत ट्रेनिंग सुनिश्चित करना, शराब पीकर गाड़ी चलाने व मोबाईल से बात करते हुए पाये जाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। प्रमुख सचिव महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में कैबिनेट में यह निर्णय पारित हुआ है कि प्रत्येक जिले में प्राइवेट 03-03 ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश युवाओं की यह प्रवृत्ति देखी गई है कि वह वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग नही करते तथा मोबाईल से भी बात करते हैं, ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटना होने का ज्यादा खतरा रहता है, उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं को उनके माता-पिता द्वारा सही ज्ञान, जीवन के विभिन्न अनुशासन तथा सही जीवन शैली की प्रेरणा दी जाये तथा उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही। 
कार्यक्रम में इंटरनेशनल पैराशूटर सोनिया शर्मा ने उपस्थित सभी स्कूल के छात्र छात्राओं को सफलता के टिप्स दिये। तत्पश्चात अपर पुलिस उपयुक्त अरूण चन्द्र ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं हुई है, इसके लिए और कठोर कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय श्री नवनीत सिंह चाहल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में एक प्रतिशत वाइकर्स होने के बावजूद भी 11 प्रतिशत से अधिक दुर्घटनाओं के कारण मौतें होती हैं, शासन-प्रशासन द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है, जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि रोड सेफ्टी के लिए एक जिला सड़क समिति बनाई गई है जिसकी लगातार बैठकें होती हैं, जिसमें रोड से संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग, अनेस्टिक होल्डर्स, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी होते हैं, जिसमे दोनों पहलुओं के ऊपर बात होती है, एक जागरूकता के ऊपर बात होती है कि किस प्रकार से जागरूकता का एक अहम योगदान है सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए, खुद से जागरूक रहेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को रोक सकते हैं और हमें इस संकल्प की शुरूआत अपने परिवार से करनी होगी। 
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य/ नोडल शिक्षक यथा- चेयरमैन, शिवालिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन एस0एस0 यादव, स्क्वाड्रन लीडर, भारतीय वायुसेना, डायरेक्टर एमपीएस ग्रुप आफ एजुकेशन ए0के0 सिंह एवं एनसीसी ऑफिस आगरा कॉलेज, कैप्टन शीला बहल को प्रमुख सचिव महोदय द्वारा प्रतीक चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही यातायात पुलिस कर्मियों यथा- यातायात उपनिरीक्षक,  कृष्ण कुमार, मुख्य आरक्षी यातायात  विष्णु कुमार शर्मा एवं आरक्षी यातायात  अजय कुमार को प्रशस्ति पत्र वह प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा विगत तीन वर्ष में दुर्घटना रहित व सबसे अधिक किलोमीटर बसों को संचालित करने वाले तीन उत्कृष्ट निगम चालकों, चालक फोर्ट डिपो  सुनहरी व  धर्मेंद्र सिंह एवं चालक बाह डिपो प्रमोद सिंह को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 

video

Pages