ब्लॉक प्रमुख ने किया विकास खण्ड खंदौली कार्यालय का औचक निरीक्षण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

ब्लॉक प्रमुख ने किया विकास खण्ड खंदौली कार्यालय का औचक निरीक्षण

ब्लॉक प्रमुख ने किया विकास खण्ड खंदौली कार्यालय का औचक निरीक्षण

जनपद आगरा:-विकास खण्ड खंदौली कार्यालय का औचक निरीक्षण ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर मे बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र पर बनाए जा रहे आधार कार्ड के एवज मे कर्मचारी द्वारा लोगों से अवैध वसूली करते पकड़ा गया ,ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया गया आधार बनाए जाने हेतु सरकार द्वारा रेट तय किए हुए है नए आधार बनवाने पर कोई फीस चार्ज नहीं की जाती है जबकि ऑपरेटर द्वारा दो सो रुपए लोगों से लिए जा रहे थे जिसको रंगे हाथों पकड़ा गया है इस संबंध मे बीडीओ को एवम डीपीओ आगरा को तत्काल केंद्र बंद किए जाने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही शिकायतकर्ताओं को रूपए वापस कराए गए।

video

Pages