आगरा अपर पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण
अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात, कमिश्नरेट आगरा द्वारा पुलिस लाइन में मंगलवार साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण ।निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर बैरिक, स्टोर, अस्तबल आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को दि गये आवश्यक दिशा-निर्देश......
जनपद आगरा:-मंगलवार को अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात, कमिश्नरेट आगरा द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान फुट ड्रिल, आर्म्स ड्रिल व अन्य फिजिकल एक्सरसाइज करायी गयी एवं परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों की वर्दी एवं टर्नआउट को चैक किया गया।
परेड के उपरान्त अपर पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा पुलिस लाइन में भ्रमण करते हुए बैरिक, जीपी स्टोर, अस्तबल आदि एवं परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।