एंबेड ने जन जागरूकता रैली निकाली
आगरा:-नगला रामबल में एंबेड संस्था के वीसीसीएफ अमित शर्मा ने नागला रामबल में डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए जन जागरूकता रैली निकाली नागला रामबल के क्षेत्र वासियों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जानकारियां प्रदान की एवं पूरे क्षेत्र में एंटी लारवा का छिड़काव करवाया गया साथ ही एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को जानकारियां दी गई हफ्ते में एक बार अपने कूलर की टंकी फ्रिज के पीछे कंडेनसर प्लेट एवं अपनी छत पर रखा हुआ कोई भी किसी भी तरह का कबाड़ एकत्रित ना करें एवं उनकी सफाई अवश्य करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें मच्छरों से बचने वाले कोई ना कोई किसी न किसी उत्पाद का प्रयोग अवश्य करें। रैली में स्वास्थ्य विभाग की डीवीसी वर्करो मैं पुलकित अग्रवाल, निशा खान, गुंजन गोस्वामी निहारिका वर्मा, अजय सिंह मोंटी, नीरज कुमारी ,धीरज सागर ,गोमती देवी आदि उपस्थित रहे। डीवीसी वर्करों ने घर-घर जाकर लोगों के कूलर पानी के ड्रम एवं फ्रिज के पीछे कंडेनसर प्लेटों को चेक किया जहां लारवा पाया गया वहां लारवा को नष्ट कराया गया। नगला रामबल के पास स्थित आरबी डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर अजय राज सिंह राजावत जी के सहयोग से सभी विद्यार्थियों को डेंगू मलेरिया। से संबंधित जानकारी प्रदान की गई कॉलेज के आसपास नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया।