सेंट ऑगस्टीन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 16 अगस्त 2023

सेंट ऑगस्टीन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सेंट ऑगस्टीन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जनपद आगरा सलमान:-आज मंगलवार को विद्यालय सेंट ऑगस्टीन स्कूल बालूगंज आगरा में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें बच्चों ने आजादी के सही मायने बताये और आज के युवा शिक्षा के द्वारा देश को आगे बढ़ाने में कैसे योगदान दे सकते है, ये भी बताया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रबंधक प्रिय सिरसर  ने तिरंगे को फहराकर व सलामी देकर किया। वहीं पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्पित भारद्वाज ने नई सोच के साथ स्वतंत्रता के सही मायने बताये और सभी छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के नियमों का पालन करने की सलाह दी।

अन्त में विद्यालय के अध्यापकगणों ने अपने अनमोल शब्दों के द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र छात्राएं एंव अध्यापकगण मौजूद रहे।

video

Pages