किसान नेताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,बोले अमर शहीदों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता
जनपद आगरा:-जिले के विकास खण्ड एत्मादपुर के नगला रामबख्श में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया।साथ ही जंग ए आजादी में शहीद हुए बलिदानियों के बारे में विस्तार से बताया बाद में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मण्डल अध्यक्ष एंव किसान नेता विपिन यादव ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक है कि हम भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के विचारों से प्रेरणा लें और भारत के संविधान में अपनी आस्था रखें अपने सियासी फायदे के लिए सत्ताधारी पार्टी धर्म का इस्तेमाल करती है जिससे लोगों के बीच नफरत पनपती है और उसी के नतीजे में अनेकों घटनाएं घटती हैं हमें देश के अंदर संविधान में समाहित लोकतांत्रिक मूल्यों को लोगों के बीच प्रचारित करने की आवश्यकता है जिससे लोगों के बीच धार्मिक भावनाओं का गलत इस्तेमाल कोई सियासी पार्टी नहीं कर सके।
किसान नेता शौरभ यादव ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिलता और जहां कहीं शहर के आसपास किसानो की जमीन है उन्हें सरकार कोडियों में छीन कर पूंजीपतियों बिल्डरों को नीलाम कर देती है जिससे किसान ठगा हुआ महसूस करते हैं उनका रोजगार भी चला जाता है।
आज हम स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं लेकिन किसान अपने आपको कभी स्वतंत्र नहीं समझते क्योंकि किसानों का उत्पीड़न शुरू से ही होता आ रहा है और आज भी कायम है ।जिस दिन किसानों का उत्पीड़न बन्द हो जाएगा उस दिन देश का किसान अपने आपको स्वतंत्र महसूस करेंगे और अच्छी स्वतंत्रता उसी दिन आएगी।