आगरा में जल्द ही देखने को मिलेगा लंदन ब्रिज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 14 अगस्त 2023

आगरा में जल्द ही देखने को मिलेगा लंदन ब्रिज

आगरा में जल्द ही देखने को मिलेगा लंदन ब्रिज

जनपद आगरा:-जिले के कोठी मीना बाजार में बड़े ही धूमधाम से सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है 20 अगस्त से सावन महोत्सव का भव्य आगाज होगा इस बार महोत्सव में कुछ नया देखने को मिलेगा ।लंदन ब्रिज सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा । 


मिली जानकारी के अनुसार जनपद आगरा के कोठी मीना बाजार में सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से लगाया जा रहा है ।सावन महोत्सव 20 अगस्त 2023 से शुरू होकर 10 सितंबर 2023 तक चलेगा ।इस बार जनता को देखने के लिए मुख्य आकर्षण का केंद लंदन ब्रिज रहेगा ।

सावन महोत्सव संचालक सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कोठी मीना बाजार में बड़े ही धूमधाम के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।इस बार लंदन ब्रिज सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा।और बताया कि सावन महोत्सव में  क्षेत्रवासी करेंगे झूलों की मस्ती शॉपिंग भी सस्ती इसके साथ साथ महोत्सव में बालाजी की सुपर सॉफ्टी ,लुधियाना की कॉटन साइट,सहारनपुर का फर्नीचर,खुर्जा की क्रॉकरी,कलकत्ता का लैदर पर्स ,फिरोजाबाद की चूड़ियाँ ,जयपुर के कंगन ,कानपुर और बनारस की साड़ियां ,बॉम्बे की ज्वैलरी ,गुजरात का किचिन सैट,लुधियाना की लेडीज कुर्ती ,खाने पीने का भरपूर सामान सहित आसमानी झूला ,नाव झूला ब्रेक डांस सहित बच्चों के झूले एंव भूत बंगला तक का आनंद मिलेगा ।

video

Pages