श्री होती लाल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

श्री होती लाल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

श्री होती लाल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आगरा/एत्मादपुर:- आज मंगलवार को विद्यालय श्री होती लाल इंटर कॉलेज बास बोड़िया बरहन आगरा में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें बच्चों ने आजादी के सही मायने बताये और आज के युवा शिक्षा के द्वारा देश को आगे बढ़ाने में कैसे योगदान दे सकते है, ये भी बताया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के अध्यक्ष अमरेश त्यागी ने तिरंगे को फहराकर व सलामी देकर किया। वहीं पर सोच के साथ स्वतंत्रता के सही मायने बताये।और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को विद्यालय के नियमों का पालन करने की सलाह दी।

अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता त्यागी ने अपने अनमोल शब्दों के द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन राहुल त्यागी, राजेश त्यागी व नरेश , अमित परिहार, प्रियंका सिंह, पूजा सिंह द्वारा किया गया।

video

Pages