आगरा पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, हरियाणा से लाई जा रही 251 पेटी अबैध शराब जब्त - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

आगरा पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, हरियाणा से लाई जा रही 251 पेटी अबैध शराब जब्त

आगरा पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, हरियाणा से लाई जा रही 251 पेटी अबैध शराब जब्त

जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-शहर की थाना ट्रांस यमुना पुलिस व स्वाट टीम ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अबैध शराब को एक कंटेनर सहित झरना नाला से बरामद किया है हरियाणा मार्का अबैध शराब को यूपी के रास्ते से बिहार ले जाया जा रहा था ।पुलिस ने उज्जैन मध्यप्रदेश निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया है ।बरामद शराब की 251 पेटी की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए बताई गई है ।

जानकारी के मुताबिक थाना ट्रांसयमुना पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि हरियाणा की अबैध शराब एक कंटेनर में भरी हुई है वह झरना नाला के पास सर्विस रोड पर खड़ा है ।उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक शराब तस्कर को कंटेनर सहित गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्जे से 251 पेटी अबैध शराब बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए बताई गई है ।शराब तस्कर मुकेश पुत्र रनछोड मालवीय उज्जैन मध्यप्रदेश का निवासी हैं ।


प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने बताया कि थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम व स्वाट टीम ने एक शराब तस्कर को 251 पेटी अबैध शराब के साथ कंटेनर को पकड़ा है ।यह अबैध शराब बिहार ले जाई जा रही थी ,जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए है।शराब तस्कर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है ।

video

Pages