गफ्फार मार्केट के फर्जी मोबाइलों की आगरा में हो रही थी सप्लाई,ट्रांस यमुना पुलिस ने कर दी बड़ी कार्यवाही,02 गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

गफ्फार मार्केट के फर्जी मोबाइलों की आगरा में हो रही थी सप्लाई,ट्रांस यमुना पुलिस ने कर दी बड़ी कार्यवाही,02 गिरफ्तार

गफ्फार मार्केट के फर्जी मोबाइलों की आगरा में हो रही थी सप्लाई,ट्रांस यमुना पुलिस ने कर दी बड़ी कार्यवाही,02 गिरफ्तार

जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-राह चलते लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर उनको जिओ कंपनी के फर्जी मोबाइल बेचकर अपने शौक पूरे करने वाले दो शातिर ठगों को ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने चेकिंग दौरान गिरफ्तार किया है ,जिनके कब्जे से एक कार ,71 जिओ के फर्जी मोबाइल एवं 5000 रुपए बरामद हुए हैं ,पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दोनों शातिर ठगों को जेल भेज दिया है ।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को ट्रांस यमुना थाना प्रभारी सुमनेश विकल पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे ।चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति काफी मात्रा में जिओ के फर्जी मोबाइल दिल्ली से खरीद कर लाए हैं जो कि कार से एत्मादपुर को जाने वाले रास्ते सर्विस रोड पर झरना नाले के पास लोगों को बेचने की फिराक में खड़े हुए हैं इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया । जिनके कब्जे से 01 कार,71 फ़र्जी मोबाइल, एंव 5 हजार रुपए बरामद हुए हैं ।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ठगों ने अपना नाम पवन शर्मा व विकास निवासी थाना सदर बाजार आगरा बताया और कहा कि हम लोग दिल्ली के गफ्फार मार्केट से सद्दाम की दुकान से थोक में कम दामों पर बिना बैटरी व बिना पैकिंग के फर्जी मोबाइल खरीद कर लाते हैं जिसका हमें दिल्ली से कोई बिल नहीं मिलता है हम इन फर्जी मोबाइलों को आने जाने वाले लोगों में एवं मार्केट में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं जिससे हम अपने शौक मोज पूरे करते हैं हमें जानकारी है कि यह मोबाइल जिओ के फर्जी मोबाइल हैं इन मोबाइलों के अंदर स्लिप पर अंकित आईएमईआई नंबर भी मूल आईएमइआई नंबर से मेल नहीं खाता है बरामद रुपए हम लोगों ने कुछ मोबाइलों को राहगीरों को बेचने से प्राप्त किए हैं ।

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने बताया कि चेकिंग के दौरान थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त पकड़े गए हैं इन दोनों अभियुक्तों के पास से 71 जिओ लाइफ के फर्जी मोबाइल फोन बरामद हुए है जो कि बिना बैटरी के हैं इनका अवलोकन किया गया तो पाया गया इनके आईएमईआई नंबर के साथ छेड़छाड़ की गई है स्लिप पर लिखा गया आईएमईआई नंबर इससे मेल नहीं खाता है इस बारे में जिओ कंपनी से भी जानकारी की जाएगी ।

थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों शातिर ठगों को जेल भेज दिया है ।

video

Pages