ईद-ए-मिलाद-उन-नबी:टेडी बगिया में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी:टेडी बगिया में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी:टेडी बगिया में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

आगरा:-जिले के टेडी बगिया में गुरुवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को धूमधाम से मनाया गया।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से जुलूस निकाला और पैगम्बर मोहम्मद साहब को याद किया। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद तीसरे महीने में रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है।

मिलाद-उन-नबी का पर्व इस्लाम धर्म के मुताबिक महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस दिन इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था और उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस पर्व को नबी मोहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है।

टेडी बगिया में जुलूस शाह नगर नूरानी मस्जिद से जगदम्बा इंटर कॉलेज की गली से इस्लाम नगर 100 फुटा रोड होते हुए पुनः नूरानी मस्जिद पर समाप्त हुआ जहां पर सभी ने एक साथ नमाज अता कर अमन, शांति और आपसी भाईचारे की कामना की। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी।वहीं, पुलिस की तरफ से टेडी बगिया में सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

इस दौरान ईशव अल्वी, अनस अल्वी,आमिर अल्वी ,जाकिर हुसैन ,सद्दाम ,शाकिर अब्बास,साकिर अली,सोहिल अली,इरफान मालिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

video

Pages