जलेसर महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब ,बच्चों ने की जमकर मस्ती - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

जलेसर महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब ,बच्चों ने की जमकर मस्ती

जलेसर महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब ,बच्चों ने की जमकर मस्ती 

जलेसर:-कस्बा जलेसर के एमजीएम इंटर कॉलेज में जलेसर महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है महोत्सव के शुभारंभ के दूसरे दिन ही क्षेत्रवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और महोत्सव में बच्चों ने भी जमकर मस्ती और झूलों का आनंद उठाया यह जलेसर महोत्सव 25 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा ,महिलाएं भी जलेसर महोत्सव में जमकर खरीदारी करती हुई नजर आ रही हैं।

मेला आयोजक सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बा जलेसर में जलेसर महोत्सव का शुभारंभ हो गया है यह महोत्सव मेला एक महीने तक लगाया गया है जो कि 25 अक्टूबर को समाप्त होगा आज की जरूरत को देखते हुए हम इस प्रकार के आयोजन लगातार करते हुए आ रहे हैं हमारे सभी महोत्सवों में क्षेत्र वासियों को मिलती है झूलों की मस्ती और शॉपिंग भी सस्ती,भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग मेला देखने के बहाने अपना समय निकालते हैं और मेला में आकर मनोरंजन करते हैं और खरीदारी भी करते हैं बच्चे भी जमकर मेले का लुत्फ उठाते हैं ।

जलेसर महोत्सव में सूरज की सुपर सॉफ्टी ,लुधियाना की कॉटन साइट,सहारनपुर का फर्नीचर,ऊंट की सवारी,खुर्जा की क्रॉकरी,कलकत्ता का लैदर पर्स ,फिरोजाबाद की चूड़ियाँ ,जयपुर के कंगन ,कानपुर और बनारस की साड़ियां ,बॉम्बे की ज्वैलरी ,गुजरात का किचिन सैट,लुधियाना की लेडीज कुर्ती ,खाने पीने का भरपूर सामान सहित आसमानी झूला ,नाव झूला ब्रेक डांस सहित बच्चों के झूले एंव भूत बंगला तक का आनंद मिल रहा है इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं जलेसर महोत्सव का जमकर लुत्फ उठाएं।

video

Pages