विद्यालय में बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताना आवश्यक
आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर बालसुरक्षा, स्वच्छता पर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया ।उप शिक्षा निदेशक, डायट आगरा,डॉ इंद्रप्रकाश सोलंकी ने इस प्रशिक्षण के विषय में बताया कि शिक्षकों को बाल सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।शिक्षक ही विद्यालय में समावेशी वातावरण का निर्माण कर उन्हें संरक्षित महसूस करा सकते हैं।
अतिथि वक्ता एसीपी कोतवाली, आगरा डॉ सुकन्या शर्मा ने अपने सत्र में बाल श्रम,बाल अपराध,बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए इनके विभिन्न मुद्दों एवं चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में विद्यालय में अवश्य बताया जाना चाहिए ताकि वे अपने साथ होने वाले अन्याय को समझ सकें।उन्होंने बाल उत्पीड़न व बाल शोषण के लिए प्रावधानों के विषय में बताया
कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता डॉ प्रज्ञा शर्मा ने किया। संदर्भदाता मनोज पाठक एवं सीमा यादव ने स्वच्छता सुरक्षा संबंधी गतिविधियां संचालित की।उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रतिभागी शिक्षकों ने गतिविधि सत्र में प्रस्तुतिकरण दिए।प्रशिक्षण प्रभारी डॉ प्रज्ञा शर्मा एवं कल्पना सिन्हा ने कार्यक्रम का संयोजन किया । इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, अनिल कुमार ,यशवीर सिंह, लक्ष्मी शर्मा धर्मेंद्र गौतम ,डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, यशपाल सिंह ,हिमांशु सिंह, दीपा गौतम ,रचना यादव, आदि उपस्थित रहे।