बरहन पुलिस ने गुमशुदा को सकुशल किया बरामद
आगरा:-थाना बरहन पुलिस द्वारा अथक प्रयास के उपरान्त गुमशुदा को सकुशल बरामद कर ,किया परिजनों के सुपुर्द
7 अगस्त को वादी सन्नूराम पुत्र पूसेराम निवासी गाँव अहारन थाना बरहन आगरा द्वारा थाना बरहन पर सूचना दी गयी कि उनका पुत्र सोनू उम्र करीब 35 वर्ष घर से फैक्ट्री में काम करने के लिये एत्मादपुर गया है किन्तु घर वापस लौट कर नही आया है उक्त के सम्बन्ध में थाना पर गुमशुदगी दर्ज की गई।
उपरोक्त गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लोगों से पूछताछ ,सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम आदि सूचना के विभिन्न माध्यम से तलाश की गयी । तलाश करने के उपरान्त पुलिस टीम के अथक प्रयास के उपरान्त वादी के पुत्र सोनू को ग्राम टेहू थाना बरहन ,आगरा से सकुशल बरामद कर घर वालों की सुपुर्दिगी में दिया गया ।