विधायक ने फीता काट कर किया जलेसर महोत्सव का शुभारंभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

विधायक ने फीता काट कर किया जलेसर महोत्सव का शुभारंभ

विधायक ने फीता काट कर किया जलेसर महोत्सव का शुभारंभ

जलेसर:-एमजीएम इंटर कॉलेज जलेसर में बड़े ही धूमधाम से जलेसर महोत्सव मेला का आयोजन एक महीने के लिए किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ मंगलवार को जलेसर के विधायक संजीव दिवाकर व चेयरमैन ने फीता काटकर किया।
जलेसर महोत्सव मेला टीम ने विधायक व चेयरमैन का फूल माला पहनाकर व सीताराम की तस्वीर बैठकर स्वागत सम्मान किया ।

मेला महोत्सव के शुभारंभ के दौरान जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि इस प्रकार के मेला महोत्सव का आयोजन जलेसर में पहली बार किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है ऐसे महोत्सवों से बेरोजगारों को रोजगार मिलता है। इस मेले में हाथ से बनी हुई चीजों की भी स्टॉल लगाई जा रही है जिससे पिछले समय की यादें ताजा हो जाती हैं।
मेरी क्षेत्रवासियों से अपील है कि जलेसर महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इसका भरपूर आनंद उठाएं ।

मेला आयोजन सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बा जलेसर में जलेसर महोत्सव का शुभारंभ आज से हो गया है यह महोत्सव मेला एक महीने तक लगाया गया है जो कि 25 अक्टूबर को समाप्त होगा आज की जरूरत को देखते हुए हम इस प्रकार के आयोजन लगातार करते हुए आ रहे हैं हमारे सभी महोत्सवों में क्षेत्र वासियों को मिलती है झूलों की मस्ती और शॉपिंग भी सस्ती,भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग मेला देखने के बहाने अपना समय निकालते हैं और मेला में आकर मनोरंजन करते हैं और खरीदारी भी करते हैं बच्चे भी जमकर मेले का लुत्फ उठाते हैं ।

जलेसर महोत्सव में सूरज की सुपर सॉफ्टी ,लुधियाना की कॉटन साइट,सहारनपुर का फर्नीचर,ऊंट की सवारी,खुर्जा की क्रॉकरी,कलकत्ता का लैदर पर्स ,फिरोजाबाद की चूड़ियाँ ,जयपुर के कंगन ,कानपुर और बनारस की साड़ियां ,बॉम्बे की ज्वैलरी ,गुजरात का किचिन सैट,लुधियाना की लेडीज कुर्ती ,खाने पीने का भरपूर सामान सहित आसमानी झूला ,नाव झूला ब्रेक डांस सहित बच्चों के झूले एंव भूत बंगला तक का आनंद मिलेगा ।

video

Pages