आगरा कैंट पर चला स्वच्छ भारत अभियान झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश.... - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

आगरा कैंट पर चला स्वच्छ भारत अभियान झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश....

आगरा कैंट पर चला स्वच्छ भारत अभियान झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश....

आगरा कैंट: स्वच्छता पखवाड़े के तहत आगरा कैंट पर एक दिन 1 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया जिसमें एसीपी डीके चौहान के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया वहीं रेलवे की तरफ से अधिकारियों की मौजूदगी में आगरा कैंट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया साथ ही साथ स्कूली छात्रों ने भी 1 घंटे का समय निकालकर  थाने के पीछे सड़क पर झाड़ू लगाते हुए श्रमदान किया और सभी देशवासियों को प्रेरित किया कि आप भी स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर योगदान दें जिससे हमारा देश स्वच्छ बना सके और प्रधानमंत्री का सपना साकार हो सके वही आरपीएफ अधिकारी डीके चौहान ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता पर विशेष बल देना होगा तभी जाकर भारत स्वच्छ बनेगा वही आगरा कैंट पर आने वाले यात्रियों ने भी आगरा कैंट की स्वच्छ तस्वीर की प्रशंसा की और कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छता के लिए आगे आना होगा यह जिम्मेदारी केवल सरकार की ही नहीं है प्रत्येक भारतीय नागरिक की है ।

video

Pages