खंदौली में आयोजित हुआ गोदभराई एंव अन्नप्राशन कार्यक्रम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

खंदौली में आयोजित हुआ गोदभराई एंव अन्नप्राशन कार्यक्रम

खंदौली में आयोजित हुआ गोदभराई एंव अन्नप्राशन कार्यक्रम

आगरा:-विकास खण्ड खंदौली कार्यालय परिसर मे बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा छठवें राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर के समापन पर आयोजित प्रतियोगिताओं , गर्भधात्री की गोदभराई व बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा किया गया ,कार्यक्रम मे 2 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 2 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया, सैम से स्वस्थ हुए बच्चों को पुष्टाहार दिया गया, कार्यक्रम मे महिलाओं को *सेनेटरी पैड का मुफ्त वितरण* कराया गया व सभी उपस्थित महिलाओं का स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा एनीमिया की जांच भी कराई गई , इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता मे मीना शर्मा प्रथम , लक्ष्मी द्वितीय, आशा देवी तृतीय, रेसिपी प्रतियोगिता मे नीलम प्रथम, पुष्पा देवी दूसरा व राशि कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया इस अवसर पर बीडीओ रामवंत, एडीओ पंचायत बृजमोहन, सुपरवाइजर वंदना उपाध्याय, नागेश कुमारी, अनीता माथुर, सपना उपाध्याय यूनिसेफ व समस्त आगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

video

Pages