सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली पर आयोजित हुआ स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम
आगरा:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली पर आयोजित स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख खंदौली द्वारा परिसर की साफ सफाई स्वास्थ कर्मचारियों के साथ की ,ब्लॉक प्रमुख ने सभी से हॉस्पिटल परिसर की प्रतिदिन साफ सफाई कराए जाने के लिए कहा साथ मे हॉस्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट का मैनेजमेंट किए जाने हेतु अपने सुझाव दिए इसके बाद केन्द्र प्रभारी को आयुष्मान कार्ड ज़्यादा से ज़्यादा पात्र लोगों के बनाए जाने के लिए भी कहा, स्वास्थ कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर के आस पास साफ सफाई का ध्यान रखें और जनता को स्वछता के प्रति जागरूक करें ताकि गंदगी के कारण हो रही बीमारियो को जड़ से खत्म किया जा सके, इस अवसर प्रभारी चिकित्सक डॉ मुकेश , बीपीएम क्यामुद्दीन, रिंकू चौधरी मंडल संयोजक भाजपा, होशियार सिंह उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ0 हिमांशु वर्मा , बी0पी0एम0 कायमुद्दीन ,डॉ महेंद्र सिंह ,डॉ अंजू श्याल, फार्मासिस्ट दिनेश ,शीलेन्द्र, सीएचओ दिव्यांसी, संधया स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें।