कुकथला गांव में चलाया स्वच्छता अभियान
आगरा:-महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंर्तगत भाजपा नेता डॉ वात्सल्य उपाध्याय के नेतृत्व में अछनेरा ब्लॉक के गांव कुकथला में स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
भाजपा नेता डॉ वात्सल्य उपाध्याय ने गंदगी से होने वाली परेशानियां व स्वच्छता से होने वाले फायदे गिनाए।
भाजपा नेता के के भारद्वाज ने स्वच्छता को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताते हुए सभी से कूड़ा डस्टबिन में डालने और गंदगी न फैलाने की अपील की।
इस अभियान में भाजपा नेता के के भारद्वाज, संतोष चाहर, प्रधान संगठन अध्यक्ष पवन बघेल प्रधान कुकथला,जगबीर सिंह प्रधान मंगुर्रा,राजू प्रधान सहता,गोपाल सिंह प्रधान कठवारी,प्रह्लाद सिंह यादव प्रधान रेपुरा अहीर,मुकेश प्रधान नगला मेवली,पवन धाकरे, मुन्नालाल कचौरा, भगवती प्रसाद शर्मा,बबलू चाहर,सोमेंद्र लवानियां,ओ पी भगौर, जितेंद्र उपाध्याय, रामगोपाल राजपूत, राधा रमन शर्मा,शिव गणेश सिंह आदि प्रमुख सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।