इस फाइटर जेट से कांप उठा था पाकिस्तान,आज बना सेल्फी प्वाइंट, लोगों को कर रहा आकर्षित
प्रयागराज।संगम नगरी के चंद्रशेखर आजाद पार्क में फाइटर मिग-21 पहुंच गया है।पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह पार्क पहुंचा है। ताकिं लोग बड़े पर पार्क का दिदार करने आ सके। आजाद चंद्रशेखर पार्क का इतिहास भारत के स्वतंत्रता संग्राम के संगर्षों से जुड़ा है।इस ऐतिहासिक जगह पर एयर फोर्स का यह लड़ाकू विमान लाकर सरकार एक तरह से संदेश देने का प्रयास कर रही है।मिग-21 को एयर फोर्स ने देश सेवा से मुक्ति दे दी है।
2016 में एयर फोर्स से रिटायर हो चुका मिग-21 लड़ाकू विमान 1971 और 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के जीत में अपनी अहम भूमिका निभा चुका है।एयर फोर्स से रिटायर होने बाद प्रशासन द्वारा मिग-21 को पार्क में लगाने का निर्णय लिया गया।बाद में इसे लगाया भी गया।अब लोग मिग-21 के साथ जमकर सेल्फी ले रहे हैं।मिग-21 को पार्क में लगाने के बाद से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर एक पर मिग-21 को लगाया गया हे।मिग-21 के साथ सेल्फी लेने के लिए एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है।मिग-21 के साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन लगी रहती है।सेल्फी लेने से पहले लोग मिग-21 को चारो तरफ घूम घूम के देखते हैं।लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर मोटे लोहे के खंभे पर मिग-21को लगाया गया है।दूर से काफी आकर्षक दिखता है।