साधु संतों ने रामलला और बजरंगबली के साथ खेली होली,जमकर उड़े अबीर गुलाल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 20 मार्च 2024

साधु संतों ने रामलला और बजरंगबली के साथ खेली होली,जमकर उड़े अबीर गुलाल

साधु संतों ने रामलला और बजरंगबली के साथ खेली होली,जमकर उड़े अबीर गुलाल

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में बुधवार को रंगभरी एकादशी पर साधु संतों ने रामलला और बजरंगबली के साथ होली के रंग में रंग गए हैं।इस बार रंगोत्सव के उल्लास में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी भी बयां हो रही है।मंदिरों में साधु संतों ने अबीर गुलाल उड़ाकर रंगोत्सव की मुनादी की।

रंगभरी एकादशी पर्व पर परंपरागत रूप से हनुमानगढ़ी में सर्वप्रथम बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना और शृंगार के बाद अबीर गुलाल लगाया गया।फिर बजरंगबली के निशान और छड़ी की पूजा-आरती की गई।नागा साधुओं ने बजरंगबली को अबीर गुलाल चढ़ाकर श्रद्धा निवेदित करने के बाद शोभायात्रा निकाली।

संतों ने बजरंगबली को अबीरगुलाल अर्पित कर रामनगरी अयोध्या में रंगोत्सव के आगाज की अनुमति मांगी। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। जमकर अबीर गुलाल उड़ा।संतों के साथ भक्त भी आस्था में मग्न होकर नृत्य करते हुए नजर आए।

इसके बाद नागा साधुओं की टोली सड़कों पर निकली, संतों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया, विभिन्न करतब भी दिखाए। रास्ते में जो मिला उसे अबीर गुलाल लगाया।इसे लोग बजरंगबली का प्रसाद समझकर आनंदित होते रहे।

video

Pages