78वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी द्वारा उपनिदेशक सूचना कार्यालय परिसर में किया गया झंडारोहण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

78वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी द्वारा उपनिदेशक सूचना कार्यालय परिसर में किया गया झंडारोहण

78वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी द्वारा उपनिदेशक सूचना कार्यालय परिसर में किया गया झंडारोहण

आगरा- आजादी के 78वाँ स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर उपनिदेशक सूचना कार्यालय आगरा के परिसर में जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र कुमार शर्मा द्वारा झंडा रोहण किया गया। उक्त अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि देश को आजाद कराने के लिए हजारों वीर और वीरांगनाओं ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनको कोई जानता तक नहीं है, जरूरी है कि हम उस महान बलिदान एवं अटूट देशभक्ति की भावना से देश के युवाओं को परिचित कराएं, जिनके त्याग और बलिदान से राष्ट्र स्वाधीनता के सुनहरे सपने को पूरा कर सका। 
उक्त अवसर पर जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र कुमार शर्मा, सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक योगेंद्र सिंह, कंम्प्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार भारती, कोमल सिंह, नरेंद्र सिंह, श्री गौरव वर्मा, अंकित महामना आदि उपस्थित रहे। 
--------------------------------

video

Pages