श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व,प्राचार्य ने बलिदानियों को लेकर कही बड़ी बात
जनपद आगरा के पीलीपोखर स्थित श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय एंव एसपीएस स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई। विद्यालय संचालक करुण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिकरवार, कृष्णा सिकरवार शिवम सिकरवार प्रहलाद सिंह प्राचार्य शिवम पचौरी एसपीएस प्रधानाचार्य सुमित कुमार एंव अन्य अध्यापकगणों के द्वारा झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में सभी ने छात्रों के साथ राष्ट्रगान गाया। देश भक्ति के इस माहौल को और अधिक रोमांच और उत्साह से भरते हुए विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, नाटक तथा भाषण आदि के द्वारा अपने देश के बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय प्राचार्य शिवम पचौरी एंव संचालक कृष्णा सिकरवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें देश के बलिदानियों को केवल 15 अगस्त के दिन ही याद नहीं करना चाहिए, बल्कि सदैव उनके बलिदानों को याद रख, अपने निर्धारित कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करना चाहिए। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एसपीएस प्रधानाचार्य सुमित कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तुति तथा संचालन के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की भूरि- भूरि प्रशंसा की। अंत में सभी को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।।