ग्रामीणों ने अचानक कर दिया रोड जाम,शाम तक नहीं हुआ ये इंतजाम ,तो कर देंगे चक्का जाम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

ग्रामीणों ने अचानक कर दिया रोड जाम,शाम तक नहीं हुआ ये इंतजाम ,तो कर देंगे चक्का जाम

ग्रामीणों ने अचानक कर दिया रोड जाम,शाम तक नहीं हुआ ये इंतजाम ,तो कर देंगे चक्का जाम

जनपद आगरा:-खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत एत्मादपुर रोड खंदौली मार्ग पर गांव बास जोखी में सुबह अचानक ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया कारण यह है कि गांव में रोड खराब होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस सूचना पर मौके पर थाना खंदौली प्रभारी के निर्देशन में एसआई निर्दोष पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज शाम तक जेसीबी द्वारा रोड पर हो रहे जानलेवा गड्ढों को सही करा दिया जाएगा तब जाकर ग्रामीणों द्वारा जाम को खोल दिया गया ग्रामीणों का कहना है अगर आज शाम तक सड़क पर हो रहे जानलेवा गड्ढों को सही नहीं कराया गया तो 14 अगस्त को सुबह से चक्का जाम कर दिया जाएगा इस सम्बंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री  के नाम एक ज्ञापन एसआई निर्दोष को दिया गया है।
इस मौके पर सुनील कुमार समाजसेवी प्रदेश अध्यक्ष BKU भानु सैनिक प्रकोष्ट ,अरविन्द कुमार, रमनेश कुमार, हरवीर महिपाल,  प्रशांत कुमार, मनीष, दीपू, जयकुमार, डिप्टीराम, रामबाबू, विजय सिंह, अशोक, भीम सिंह, दलवीरसिंह, रुस्तम सिंह, आदि सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

video

Pages