बरहन में बिजली के खंभे से टकराकर युवक खाई में गिरा, हुई मौत
रिपोर्ट:- कप्तान सिंह चौधरी
बरहन (आगरा) थाना बरहन क्षेत्र में देर रात्रि बिजली के खंभे से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आपको बता दे कि बरहन पचकुइयां हीरो एजेंसी के पास जब सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए गए, तो लोगों ने सड़क के किनारे वहां एक बाइक सहित एक युवक को मृत्यु हालत में पड़ा देख धीरे-धीरे भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। और जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव की पहचान गौरव पुत्र हरी सिंह उम्र (25) निवासी नगला छिददा लगंडे की चौकी थाना हरीपर्वत के रूप में हुई है। युवक अपने घर से कल शाम आठ बजे अपने भाई को ससुराल सराय जयराम बरहन की कह कर निकला था। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही भाई के ससुराली घटना स्थल पर पहुंच गए। युवक के बड़े भाई सुरेंद्र ने बताया है कि मेरा भाई गौरव कल शाम को घर से मेरी ससुराल की कहकर सराय जयराम बरहन के लिए आया था। ससुराल सराय जयराम से आज सुबह अलीगढ़ जाना था। आज सुबह फोन द्वारा मुझे सूचना मिली की मेरे भाई की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।