जुआ खेलते पांच जुआरी पुलिस ने किए अरेस्ट, दो फरार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 8 अगस्त 2024

जुआ खेलते पांच जुआरी पुलिस ने किए अरेस्ट, दो फरार

जुआ खेलते पांच जुआरी पुलिस ने किए अरेस्ट, दो फरार 

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस तीन ने मुखबिर की सूचना पर पांच जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। एवं दो जुआरी पुलिस से बच कर भाग निकले, प्राप्त जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आवास विकास के अंदर एक मकान में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले जुआरी को थाना सिकंदरा पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पांच जुआरियों को दबोचा है। साथ ही जुआरियों के कब्जे से 79,400 रुपए और 4 मोबाइल एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। तथा दो जुआरियों पुलिस से बच कर फरार हो गए हैं। राकेश गुप्ता पुत्र ब्रहमदत्त निवासी गुरूरामदास ककैरठा , अनिल सैनी पुत्र कैदार नाथ सैनी निवासी बेलनगंज भैरो बाजार थाना छत्ता , आकाश पुत्र गौरीशंकर निवासी बापू नगर थाना हरीपर्वत , राम किशन पुत्र स्व श्याम बाबू निवासी आवास विकास बोदला थाना जगदीशपुरा , राजू कश्यप पुत्र भगवान दास निवासी शीतल सक्षम ग्रान्ट आजद नगर खंदारी इन सभी के खिलाफ धारा 3/4 जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है। जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली टीम- प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा , सब इंस्पेक्टर लालजी सरोज , सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह , प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अभय सिंह , कांस्टेबल रूपेश कुमार , कांस्टेबल सूरज सिंह , कांस्टेबल गौरव सिंह के नेतृत्व में हुई भंडा फोड़ कार्यवाही।

video

Pages