दो पक्षों में हुई मारपीट में फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 8 अगस्त 2024

दो पक्षों में हुई मारपीट में फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

दो पक्षों में हुई मारपीट में फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल 

फतेहाबाद (आगरा) थाना फतेहाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते एक दिन पहले एक पीड़ित ने थाना फतेहाबाद पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमे पीड़िता ने बताया था कि दिन मंगलवार को अपनी जमीन जोतने के लिए गया था। जिसके चलते खेत जोतते समय पीड़ित के भाई भाई द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान फूल सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी निवासी ईधौन थाना फतेहाबाद ने पीड़ित के ऊपर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। उक्त घटना स्थल का पुलिस ने निरीक्षण कर मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया। और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मुकद्दमा संख्या 156/24 धारा 114(2)/109 बी एन एस से संबंधित फूल सिंह , मु०अ०सं० 157/24 धारा 115(2)/131/109/329 बी एन एस से संबंधित रामसिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम- प्रभारी निरीक्षक  वीरेश पाल गिरि , प्रशिक्षु उ०नि०  नीरज त्रिपाठी , प्रशिक्षु उ०नि०  गौरव कुमार ,  कांस्टेबल अवधेश कुमार , कांस्टेबल धर्मेन्द्र के नेतृत्व में की गई कार्यवाही। प्रभारी निरीक्षक वीरेश पाल गिरि का कहना है कि फूल सिंह और राम सिंह को अरेस्ट कर कर लिया है। दोनो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

video

Pages