ई-रिक्शा चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, सामान भी बरामद
हरीपर्वत (आगरा) थाना हरीपर्वत पुलिस ने ई-रिक्शा चोर गिरोह को माल सहित पकड़ा है। थाना पुलिस ने एक बड़ी घटना का खुलासा किया है। बीते एक हफ़्ते पहले एक ई-रिक्शा स्वामी ने थाना हरीपर्वत को लिखित तहरीर में बताया था कि एक महीने पहले ई-रिक्शा किस्तों पर खरीदा था जो की कुछ दिनों बाद उसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया। और पीड़ित के मुकद्दमा के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बीती रात दिन मंगलवार को थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों चोरों को खाली मैदान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हेमन्त पुत्र राकेश निवासी गाँव तोरा थाना ताजगंज , बृज मोहन पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम तोरा फतेहाबाद रोड जेपी होटल ताजगंज , रोहन पुत्र सियाराम निवासी ग्राम तोरा फतेहाबाद रोड थाना ताजगंज , के निवासी हैं। युवकों के कब्जे से 1 मोटर ई-रिक्शा की और टायर , रिम, धुरा 2 शौकर मिले हैं। गिरफ्तार युवकों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि यह जो सामान उनके पास बरामद हुआ है यह ई-रिक्शा का सामान है। जिसको उन्होनें मोतिया की बगीची के पास से चोरी किया था। ई-रिक्शा को चोरी करने के बाद उन्होनें उस समान को पकडे जाने के डर से अलग-अलग हिस्सों मे खोलकर रख लिया था। उसके कुछ सामान को उन्होनें अलग-अलग समय पर सडक पर आते-जाते कबाडी वालों को 10,000 रूपये में बेच दिया था। जिसमे से कुछ सामान उनके पास बचा हुआ था। जो उसको आज बेचने के लिए लेकर आये थे। शेष समान सहित पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया है। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम- अपराध निरीक्षक इंद्रजीत सिंह , प्र०उ०नि० अजय कुमार , प्र०उ०नि० हिमाशू पाल व प्र०उ०नि० रोहित कुमार , कांस्टेबल पवन कुमार द्वारा कार्यवाही की गई है। अपराध निरीक्षक इंद्रजीत सिंह का कहना है कि हेमंत , ब्रजमोहन , रोहन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जा रहा है।