आगरा में निशुल्क रोजगार मेला 21 सितंबर को. 900 से अधिक टेक्नीकल और नॉन—टेक्निकल पोस्ट पर युवाओं की भर्ती करने आएंगी एक दर्जन से अधिक कंपनियां. ऐसे कर सकते हैं एप्लाई… - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

आगरा में निशुल्क रोजगार मेला 21 सितंबर को. 900 से अधिक टेक्नीकल और नॉन—टेक्निकल पोस्ट पर युवाओं की भर्ती करने आएंगी एक दर्जन से अधिक कंपनियां. ऐसे कर सकते हैं एप्लाई…

आगरा में निशुल्क रोजगार मेला 21 सितंबर को. 900 से अधिक टेक्नीकल और नॉन—टेक्निकल पोस्ट पर युवाओं की भर्ती करने आएंगी एक दर्जन से अधिक कंपनियां. ऐसे कर सकते हैं एप्लाई… सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा तथा डॉ. एमपीएस कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 सितंबर को डॉ. एमपीएस कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, आगरा-दिल्ली हाईवे, सिकन्दरा, आगरा के परिसर में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में एक दर्जन से अधिक कम्पनियों 900 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगी। रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों एवं योग्यता से सम्बन्धित जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर सर्वप्रथम साईन अप करके साईन-इन करेगें तथा इसके उपरान्त अपनी प्रोफाइल पूर्ण करेंगे। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। यह रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।

video

Pages