जनकपुरी में 51 द्वार बनेंगे. हर द्वार होंगे रामायण के पात्रों के नाम पर. सात द्वारों पर एलईडी पर जनकपुरी महोत्सव दिखेगा लाइव. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

जनकपुरी में 51 द्वार बनेंगे. हर द्वार होंगे रामायण के पात्रों के नाम पर. सात द्वारों पर एलईडी पर जनकपुरी महोत्सव दिखेगा लाइव.

जनकपुरी में 51 द्वार बनेंगे. हर द्वार होंगे रामायण के पात्रों के नाम पर. सात द्वारों पर एलईडी पर जनकपुरी महोत्सव दिखेगा लाइव. जनकपुरी में कुल 51 द्वार सजेंगे, जो जनकपुरी महोत्सव को भव्यता और सुन्दरता प्रदान करेंगे। इनमें से जनकपुरी महल के आस-पास के सात द्वार एलईडी होंगे, जिन पर जनकपुरी महोत्सव में घूमते श्रद्धालु मंच के कार्यक्रम व स्वरूपों के दर्शन लाइव कर सकेंगे। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल व महामंत्री गौरव राजावत व राहुल चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 51 द्वारों के नाम रामायण के पात्रों (ऋषि वशिष्ठ, संत वाल्मिकी, गुरु विश्वामित्र, श्रीहनुमान, अंगद, सुग्रीव, नल, नील…) के नाम पर रखे जाएंगे। एलईडी वाले मुख्य सात द्वार जनकपुरी महल के आस-पास सजाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालु घूमते फिरते हुए मंच पर आयोजित कार्यक्रम व स्वरूपों के दर्शन कर सकें। मंच पर भक्तिमय सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वहीं आज संध्या काल में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति कार्यालय में भक्ति भाव के साथ आरती का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय लोगों ने भी भाग लिया। आरती से पूर्व कीर्तन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुराग उपाध्याय, राहुल सागर, मुनेन्द्र जादौन, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, दिलीप खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, मनोज वर्मा आदि उपस्थित थे।

video

Pages