आगरा की पॉश कॉलोनी शास्त्रीपुरम और उसके आसपास की 32 कॉलोनियों में जलभराव की समस्या. घरों में घुसा पानी तो धरने पर बैठै लोग - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 सितंबर 2024

आगरा की पॉश कॉलोनी शास्त्रीपुरम और उसके आसपास की 32 कॉलोनियों में जलभराव की समस्या. घरों में घुसा पानी तो धरने पर बैठै लोग

आगरा की पॉश कॉलोनी शास्त्रीपुरम और उसके आसपास की 32 कॉलोनियों में जलभराव की समस्या. घरों में घुसा पानी तो धरने पर बैठै लोग शास्त्रीपुरम जन सेवा समिति आगरा पंजीकृत ने आज अवंती बाई चौराहा शास्त्रीपुरम पर धरना प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में लोग समर्थन देने आते रहे। प्रातः ढोल के साथ क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई इसके बाद धरना शुरू हुआ। सबकी एक ही मांग है कि शास्त्रीपुरम के घरों में पानी न घुसे, इसके लिए कच्चा नाला बनाया जाए पक्का नाला बाद में बनता रहेगा। घोषणा की गई है कि 16 सितंबर, 2024 को बाजार बंद रखा जाएगा। इस बार हुई बारिश में शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, द्वारकापुरी, निखिल गार्डन, दहतोरा और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव हुआ है। घरों में पानी घुस गया इस कारण लोगों को घर छोड़ना पड़ा। 2 दिन बाद लौटे तो घरों की हालत खराब था। सारा सामान पानी में भीग गया। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। शाम को 4:00 बजे के आसपास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार और जोनल अधिकारी श्री बालियान मौके पर आए। उन्होंने समिति के पदाधिकारी से बातचीत की और धरना समाप्त करने का आग्रह किया। अध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, सचिव डॉक्टर लाखन सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार, पार्षद प्रवीना राजावत, अजय सिकरवार, संजय तिवारी, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा आदि ने उन्हें समस्या के बारे में अवगत कराया। उनसे आग्रह किया गया कि नाले का कनेक्शन कर दें, इसके लिए कच्चा नाला खोदना पड़ेगा। नगर आयुक्त पहले भी इसके लिए आदेश कर चुके हैं। जोनल अधिकारी श्री वाले ने आश्वासन दिया कि सारा काम शुरू कर दिया जाएगा, आप धरना समाप्त कर दें। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आपकी हर बात स्वीकार है लेकिन काम शुरू होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी और समिति के पदाधिकारी मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इसके बाद धरना स्थल पर आए। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि कल से काम शुरू कर देंगे लेकिन इससे पहले टॉयलेट और ग्रीन गैस वालो के साथ मीटिंग करनी होगी, उन्होंने धरना समाप्त करने का आग्रह किया। समिति के अध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं हो जाएगा धरना जारी रहेगा। सभी ने इस बात का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया इससे पूर्व धरना प्रदर्शन को पार्षद प्रवीना राजावत, पूर्व पार्षद मंजू वार्ष्णेय, किशन सिंह चाहर, कृष्ण सिंह दरोगा, डॉक्टर सुनील राजपूत, विजयपाल मास्टर, हरिकृष्ण फौजी, हरिमोहन वर्मा, डॉक्टर देवी सिंह नरवार, सीताराम चौधरी, डॉ योगेंद्र सिंह, भारत भूषण आदि ने संबोधित किया। सभी ने कहा कि जब तक नाला का निर्माण शुरू नहीं हो जाएगा, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। संचालन डॉ भानु प्रताप सिंह और डॉक्टर लाखन सिंह ने किया। मीडिया प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि राजकिशोर सिंह परमार, मनोज कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव राजवीर सिंह, संगठन मंत्री अजय सिकरवार, जगदीश सोलंकी, संगठन सचिव सुनील शर्मा, सुभाष राठौर, मुन्नालाल राजपूत, शुभम पिप्पल, रामवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह ने धरना प्रदर्शन की व्यवस्था संभाली।

video

Pages