आगरा में छुट्टी पर आए सैन्यकर्मी की एक्सीडेंट में मौत. घर के थे इकलौते बेटे. तीन साल की बेटी और परिवार का रो—रोकर बुरा हाल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 सितंबर 2024

आगरा में छुट्टी पर आए सैन्यकर्मी की एक्सीडेंट में मौत. घर के थे इकलौते बेटे. तीन साल की बेटी और परिवार का रो—रोकर बुरा हाल

आगरा में छुट्टी पर आए सैन्यकर्मी की एक्सीडेंट में मौत. घर के थे इकलौते बेटे. तीन साल की बेटी और परिवार का रो—रोकर बुरा हाल आगरा में एक दर्दनाक एक्सीडेंट में सैन्यकर्मी की मौत हो गई. वह छुट्टी पर घर आए हुए थे लेकिन रोहता के पास एक्सीडेंट में इनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया. वह घर में इकलौते बेटे थे. इनकी एक तीन साल की बेटी भी है. मलपुरा के मनकेड़ा गांव के रहने वाले थे 26 साल के हरपाल सिंह मलपुरा थाना के मनकेड़ा गांव के रहने वाले थे और इस समय उत्तराखंड में तैनात थे. परिजनों के अनसुार छह दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आए थे और जल्द ही उन्हें ड्यूटी पर वापस जाना था. शनिवार शाम को वह एक काम से रोहता आए थे. लौटते समय बाइक के आगे गाय आने से इनका एक्सीडेंट हो गया. घायल हरपाल को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. इनकी तीन साल की बेटी है. पिता बहादुर सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी।

video

Pages