आगरा मे 6 लाख की लूट का चंद समय में बड़ा खुलासा, चोर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

आगरा मे 6 लाख की लूट का चंद समय में बड़ा खुलासा, चोर गिरफ्तार

 आगरा मे 6 लाख की लूट का चंद समय में बड़ा खुलासा, चोर गिरफ्तार 


आगरा में पुलिस ने रुपयों से भरा बैग चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 लाख रुपए, बाइक और आधार कार्ड मिला है। उसने किरावली तहसील में वारदात को अंजाम दिया था। बैग में 8 लाख 43 हजार रूपए कैश थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। तहसील के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किये थे। आरोपी की पहचान होतम सिंह के रूप में हुई है

जौनपुर का रहने वाला है आरोपी

डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि होतम सिंह जौनपुर का रहने वाला है। उस पर आगरा कमिश्नरेट के अलावा कई अन्य जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। आगरा कमिश्नरेट में भी कई थानों में मुकदमे हैं। होतम सिंह के पास 6 लाख 1 हजार रूपये, एक मोटर साईकिल, एक बैग ओर एक आधार कार्ड मिला है। थाना किरावली ओर एसओजी की सयुंक्त कार्रवाही की गई थी। होतम सिंह को जेल भेज दिया गया है।


video

Pages