यमुना में गिरी बल्केश्वर सीताराम कॉलोनी की दीवार. यमुना नदी और कॉलोनी के बीच यही दीवार थी सुरक्षा कवच - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

यमुना में गिरी बल्केश्वर सीताराम कॉलोनी की दीवार. यमुना नदी और कॉलोनी के बीच यही दीवार थी सुरक्षा कवच

 यमुना में गिरी बल्केश्वर सीताराम कॉलोनी की दीवार. यमुना नदी और कॉलोनी के बीच यही दीवार थी सुरक्षा कवच


 आगरा में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह भारी नुकसान हुआ है. पुराने शहर में कई जगह मकान और बिल्डिंग गिरे हैं तो वहीं हाइवे से लेकर कॉलोनियो और घरों तक में पानी भर गया. कई जगह पेड़ और होर्डिंग भी गिरे हैं. वहीं बल्केश्वर के यमुना किनारे बसी सीताराम कॉलोनी की दीवार भी भरभराकर यमुना में जा गिरी है। वल्केश्वर स्थित सीताराम कॉलोनी फेज एक में यमुना के किननारे बनी लगभग 30 फीट की फुट ऊंची दीवार लगातार लगातार हो रही बारिश से बुधवार की रात भरभराकर ढह गई. दीवार के साथ खड़े पेड़ भी उखड़ गए. यही दीवार यमुना और कॉलोनी के बीच सुरक्षा कवच बनी हुई थी।


video

Pages