एम डी जैन इंटर कॉलेज में श्री दिगंबर जैन का क्षमा वाणी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 सितंबर 2024

एम डी जैन इंटर कॉलेज में श्री दिगंबर जैन का क्षमा वाणी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया

एम डी जैन इंटर कॉलेज में श्री दिगंबर जैन का क्षमा वाणी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया

आगरा - आगरा के एम डी जैन इंटर कॉलेज स्थित शांति सागर सभागार में श्री दिगंबर जैन लवेंचू महासमिति का क्षमा वाणी पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण नीरज जैन,चित्र अनावरण अरूण रपरिया एवम अन्य गणमान्य, दीप प्रज्वलन लवेंचू जैन महिला मंडल के द्वारा भगवान नेमीनाथ के चित्र के सम्मुख की गया । मंगलाचरण गायक आनंद जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लंवेचू जैन समाज के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुति की गई। इसकी अतिरिक्त समाज के लोगों के ज्ञान वर्धन हेतु धर्म प्रभावना परीक्षा का आयोजन परीक्षा संयोजक  कमल जैन द्वारा किया गया जिसमें लगभग 50 महिला पुरुषों द्वारा प्रतिभाग किया गया । महासमिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कार्यक्रम में अपना अध्यक्ष्यीय भाषण देकर कार्यक्रम का समापन किया ।इस अवसर पर महासमिति की अध्यक्ष जीवन जैन अहिंसा, मंत्री संजय रावत,कोषाध्यक्ष  अनिल जैन आदि सभी ने समाज के सभी आगुंतको का हृदय से धन्यवाद एवम आभार प्रेषित किया। सभी  महिलाएं पुरुष,एवम बच्चों ने इस अवसर पर वर्ष भर में जाने अनजाने में हुई त्रुटियां के लिए क्षमा याचना की ।कार्यक्रम का संचालन रतन सैन जैन  द्वारा किया गया।

video

Pages