कमाल खाँ मेले में गुम हुई 7 वर्षीय मासूम बच्ची को परिजनों से मिलाया
जनपद आगरा:-जिले के थाना शाहगंज क्षेत्र के कमाल खां दरगाह पर अभी मेला चल रहा है काफी संख्या में दूर दूर से जायरीन बाबा कमाल खाँ दरगाह पर आ रहे हैं ।रविवार को मेले में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची किसी कारणवश अपने परिजनों से विछड़ गई और मेले में खो गई परिजन उसको खोजने लग गए लेकिन बच्ची नहीं मिल पा रही थी ।इसी बीच क्षेत्रीय पुलिस कांस्टेबल सन्नी मलिक एंव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष इकबाल खान अल्वी को मासूम बच्ची के गुम होने की सूचना मिली दोनों ने काफी मशक्कत के बाद चंद समय में मासूम बच्ची को ढूंढ लिया और सकुशल दोनों जवानों ने बच्ची को उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया ।परिजनों ने दोनों जवानों का धन्यवाद किया और काफी प्रशंशा की ।