बारिश से किसानों की गोभी की फसल बर्बाद
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद के गांव विदरई निवासी अशोक पुत्र मोहनदास की तीन बीघा गोभी की फसल लगातार बारिश के चलते बर्बाद हो गई है। पीड़ित किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।किसान ने बताया कि पूरे घर की जमा पूंजी लगाकर गोभी की फसल बोई थी। जो विगत दिनों लगातार बारिश के चलते पूरी तरह बर्बाद हो गई है।परिवार भुखमरी की कगार पर है अब आगे का काम कैसे चलेगा किसान ने बताया की खेती-बाड़ी ही जीवन यापन का साधन है। वहीं क्षेत्र में आसपास के लोगों को भी बारिश के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं किसानों के घर मकान भी बारिश की वजह से गिरे हैं तहसील फतेहाबाद निवोहरा क्षेत्र में बारिश ने काफी तबाही मचाई है।करीब दो दर्जन से अधिक गावों में बाढ़ जैसे हालात प्रशासन भी अलर्ट दिखा बाढ़ प्रभावित जगह पर प्रशासन की चप्पे चप्पे पर नजर किसान की फसल बर्बाद पीड़ितों ने सरकार से जल्द मुआवजे की मांग की है।
रविवार, 15 सितंबर 2024
Home
Unlabelled
बारिश से किसानों की गोभी की फसल बर्बाद
