प्राक्रतिक आपदा मे टूटे घरों का दिलाया जाएगा मुआवजा : आशीष शर्मा
आगरा। विकास खंड खंदौली की ग्राम पंचायत भागूपुर मे आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख खंदौली ने प्राकृतिक आपदा मे गोपाल , सतीश, रामावतार के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए क्रमशः तीनो घरों का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया इसके साथ ही अन्य ग्राम बास दलती, बमान, सेमरा, हाजीपुरखेड़ा, परवतपुर, सोरई मे भी क्षतिग्रस्त हुए घर का भी निरीक्षण कर कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को ब्यौरा भेजा, ब्लॉक प्रमुख ने कहा तीनों परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी एवम आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों का भी मुआवजा दिलाया जाएगा , मुआवजा देने के काम मे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी अमल मे लाई जाएगी, इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश यादव व सचिव गौरव शर्मा , लेखपाल संदीप शर्मा उपस्थित रहे।
रविवार, 15 सितंबर 2024
Home
Unlabelled
प्राक्रतिक आपदा मे टूटे घरों का दिलाया जाएगा मुआवजा : आशीष शर्मा
