आगरा के आईएसबीटी और आरटीओ पर अचानक काफी स्कूल बच्चे पहुंचे और सफाई करने में जुट गए. एनएसएस ने लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 सितंबर 2024

आगरा के आईएसबीटी और आरटीओ पर अचानक काफी स्कूल बच्चे पहुंचे और सफाई करने में जुट गए. एनएसएस ने लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

आगरा के आईएसबीटी और आरटीओ पर अचानक काफी स्कूल बच्चे पहुंचे और सफाई करने में जुट गए. एनएसएस ने लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अन्तर्गत आगरा पब्लिक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, अरतौनी के विद्यार्थियों ने “स्वच्छता ही सेवा” भाव से सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य किया। इस अवसर पर एनएसएस विद्यार्थियों द्वारा अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल एवं परिवहन निगम कार्यालय आगरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवको द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में एक बृहद जागरूकता रैली निकाली गयी तथा स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा प्लास्टिक एकत्रित की गई एवं इसका निस्तारण भी किया गया एवं कार्यक्रम स्थल को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विनीत मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी विजय भदौरिया ने किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य, विष्णु शर्मा एवं स्टाफ़ आदि उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवको को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

video

Pages