आगरा में 16 साल की लड़की और 21 साल का लड़के की मौत हुई है. दोनों ने जहर खाया या खिलाया…पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला राज. अब इस तरह होगी जांच. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 सितंबर 2024

आगरा में 16 साल की लड़की और 21 साल का लड़के की मौत हुई है. दोनों ने जहर खाया या खिलाया…पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला राज. अब इस तरह होगी जांच.

आगरा में 16 साल की लड़की और 21 साल का लड़के की मौत हुई है. दोनों ने जहर खाया या खिलाया…पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला राज. अब इस तरह होगी जांच. आगरा के किरावली में गुरुवार को 16 साल की एक लड़की मलिकपुर गांव स्थित जंगल में मृत मिली थी. इसके मुंह से झाग निकल रहे थे और संभवत जहर खाने से इसकी मौत हुई थी. वहीं 21 साल का ही एक युवक को भी जहर खाने के कारण गंभीर हालत में भर्ती कराया लेकिन देर रात युवक ने भी दम ताड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो यहां भी मौतका राज क्लियर नहीं हो सका हे. दोनों का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा. इधर किशोरी के पिता ने मृतक युवक सहित तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार दोनेां ने जहर खाया या खिलाया गया, इसकी जांच की जा रही है. दोनों के परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे. आज शाम को शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया. दोनेां का अलग—अलग स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया. वहीं इस मामले में किशोरी के पिता ने तहरीर दी है. आरोप लगाया है कि बेटी को गांव का बलदाऊ, उसका दोस्त योगेश और एक अन्य ले गए थे. उन्होंने बेटी को जबरन जहर पिलाकर हत्या की है. थाना प्रभारी का कहना है शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है. युवक के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है, उसकी कॉल् डिटेल खंगाली जाएगी.

video

Pages