रावण के अट्टहास से कांपी धरती. आगरा में निकली रावण दुहाई..सबसे आगे राक्षसी ताड़का, कुंभकर्ण और मेघनाथ की सवारी….दशानन ने लहराई तलवारें तो देखते रह गए लोग - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 सितंबर 2024

रावण के अट्टहास से कांपी धरती. आगरा में निकली रावण दुहाई..सबसे आगे राक्षसी ताड़का, कुंभकर्ण और मेघनाथ की सवारी….दशानन ने लहराई तलवारें तो देखते रह गए लोग

रावण के अट्टहास से कांपी धरती. आगरा में निकली रावण दुहाई..सबसे आगे राक्षसी ताड़का, कुंभकर्ण और मेघनाथ की सवारी….दशानन ने लहराई तलवारें तो देखते रह गए लोग आगरा के रामबारात मार्ग पर अपने सम्राट होने की दुहायी दी गयी। दशानन की शोभयात्रा सायं 6:00 बजे प्रारम्भ हुयी। शोभायात्रा में सबसे आगे दो ऊंट चल रहे थे। ऊंट की पीछे ताड़का की सवारी थी। ताड़का की सवारी के पीछे एक जेल की झांकी थी। जेल की झांकी में साधू बन्द थे तथा रावण के अत्याचार का वर्णण कर रहे थे। इसी सवारी पर दशानन की 2 तोप सजी हूयी थी जो तोप अपने गोले फेंकती प्रदर्शन कर रही थी। उसके पीछे दशानन के सेनापतियों की झॉकी थी। उसके पीछे दशानन के भाई महाराज कूम्भकरण की झॉकी थी। कूम्भकरण की झॉकी के आगे आगरा का प्रमुख सुधीर बैण्ड अपनी मधूर स्वर लहरियाँ बीखेड रहा था। महाराज कूम्भकरण की झांकी के पीछे महाराज दशानन का सबसे ताकतवर योद्धा/पुत्र मेघनाथ (इन्द्रजीत) का सुसज्जित रथ था। युवराज इन्द्रजीत के रथ के आगे आगरा का प्रमुख मिलन बैण्ड अपनी स्वर की लहरियाँ बिखेर रहा था। अन्त में स्वयं महाराज दशानन की रावण का सुसज्जित जगमगाता अश्व रथ था। दशानन अश्वों के रथ पर स्वयं सवाड थे तथा अपने रथ से अपने सम्राट होने की दुहायी का मनमोहक प्रदर्शन कर रहे थे। रथ पर खडे होकर दोनो हाथों से तलवार चलाकार मनमोहक तलवार का पदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ भारत सरकार के विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा किया गया। शुक्रवार का दिन होने के कारण रावतपाडा पर अत्यन्त भीड थी। दशानन की सेना को देखकर छोटे बच्चे हैरतअंगेज थे तथा बिना पलक झपकाये दशानन की सेना का मनमोहक प्रदर्शन देख रहे थे। दशानन व उनकी सेना व श्रृंगार बड़ा ही अद्भुत था । रामलीला का शोभयात्रा में इन तीन बैण्ड के साथ आगरा के प्रमुख मोहन व आनन्दा बैण्ड भी अपनी मधुर स्वर लहरियाँ बिखेर रहे थे। शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी नं0 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी धूलियागंज, घटिया, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसेरट बाजार होती हुई पुनः रावतपाड़ा पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा बड़ी धूम-धाम से भक्तिमय वातावरण के साथ चल रही थी। भक्तजनों द्वारा रावतपाड़ा में दशानन को माला पहनाई गई एवं पुष्प वर्षा की गई। बच्चे दशानन की शोभायात्रा को अपलक नयनों से निहार रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा मार्ग में निवासियों द्वारा दशानन पर पुष्प वर्षा की गयी। शोभायात्रा के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, टी एन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली भाई, विनोद जौहरी, ताराचन्द, प्रवीन स्वरुप, मुकेश जौहरी, प्रवीन गर्ग, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, मोहित गोयल, मनोज हौजरी, रामांशू शर्मा, प्रसून मंगल, दिलीप अग्रवाल, राहुल गौतम, विनय गर्ग, गिरधर शरण, राम आशीप, मनीप शर्मा, आयुप अग्रवाल, लखन गर्ग, संजय अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रकाश चंद अग्रवाल, दिलीप, मनोज, अरविन्द, रजत, राहुल शर्मा, मुकुल अग्रवाल, सौरभ गौतम, राकेश, निक्की जौहरी, शैलेन्द्र अग्रवाल आदि सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

video

Pages